करौली। पूरा देश जब कोविड-19 महामारी एवं बेरोजगारी से गुजर रहा है उसके बावजूद भी पेट्रोल एवं डीजल के दामो में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के निर्देश पर पूरे प्रदेश में जिला कांग्रेस मुख्यालय पर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ पेट्रोल डीजल की वृद्धि को कम कराने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया।
करौली: पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामो के विरोध में कलेक्ट्रेट के समक्ष करौली जिला कांग्रेस कमेटी ने किया प्रदर्शन





इसी क्रम में करौली जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश मामू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के सामने धरना दिया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर, पूर्व मंत्री रामस्वरूप मीणा, जिला उपाध्यक्ष उधो सिंह एडवोकेट, राघव मीणा, भूपेंद्र भारद्वाज, बृजेश यादव, प्रेम लखन मीणा, मुरारी गुर्जर, अनीता मीणा, मुरारी मीणा, हिंडौन शहर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नरेश सिंह गुर्जर, शीशराम गुर्जर, रखी बेरवा, फारूक अहमद, रामचरण, लियाकत अली, चंद्र प्रकाश मीना, राजीव शुक्ला, मीरा कुशवाहा, नरेश पाराशर आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे |